देवास

मीना बाजार पुलिस लाईन मैदान पर आयोजित होगा-महापौर


देवास। नगर निगम द्वारा 89 वीं दशहरा कृषिकाल एवं औद्यौगिक प्रर्दशनी (मीना बाजार) का अयोजन किया जा रहा है। विगत कुछ वर्षो से आय.टी.आय. मैदान पर प्रदर्शनी आयोजित हो रही थी। यहां पर शासकीय योजना के तहत निर्माण कार्य होने से इस वर्ष प्रदर्शनी का आयोजन पुलिस लाईन मैदान पर शारदीय नवरात्री के प्रारंभ से किया जावेगा। महापौर  गीता दुर्गेश अग्रवाल ने इस संबंध मे बताया कि इस वर्ष पुलिस लाईन पर दशहरा कृषिकाला एवं औद्योगिक प्रदर्शनी (मीना बाजार) लगाये जाने की अनुमति पुलिस प्रशासन से ली गई है। नगर निगम नवीन स्थल पर व्यवस्थित रूपे से 15 दिवसीय प्रदर्शनी का अयोजन करेगी। जिसकी तैयारियों को लेकर संबंधित निगम अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button