लुटेरी दुल्हन के प्रकरण में नाहर दरवाजा पुलिस ने 06 आरोपियो को जिला राजगढ व इंदौर से किया गिरफ्तार

लुटेरी दुल्हन के प्रकरण में नाहर दरवाजा पुलिस ने 06 आरोपियो को जिला राजगढ व इंदौर से किया गिरफ्तार
आरोपीगणों नें फरियादी के लडके की शादी कराने के लिये की लाखो रूपये की धोखाधडी
शादी कर पैसे लेकर अगले दिन दुल्हन हुई फरार ।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा 360 पुलिसिंग के अन्तर्गत अपराधों में संलिप्त आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में दिनांक 08.05.2026 को फरियादी जानकीलाल पुवाडिया निवासी देवास ने थाना नाहर दरवाजा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पुत्र अमन की शादी नहीं हो रही थी। इसी दौरान अंतरसिंह नामक व्यक्ति ने शादी कराने का झांसा देकर लगभग 2 लाख रुपये खर्च होने की बात कही। फरियादी को राजगढ़ जिले के जीरापुर ले जाकर सीमा यादव नामक युवती एवं उसकी कथित मौसी गीताबाई से मिलवाया गया, जहां रिश्ता तय कराया गया। दिनांक 06.05.2026 को सीमा यादव को देवास लाए और लिखापढ़ी कराकर अमन व सीमा की शादी करवाई। इसके बदले फरियादी से 2 लाख रुपये नगद लिए गए। अगले दिन रात में दुल्हन सीमा यादव घर से फरार हो गई। तलाश करने पर उसका कोई पता नहीं चला। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना नाहर दरवाजा पर आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 121/26 धारा 318(4),61(2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया । उक्त घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास श्री सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा आलोक सोनी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया । पुलिस टीम के द्वारा विश्वसनीय मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी 01.सीमाबाई पिता रामखिलावन 02.गीता बाई पति अर्जुन सिंह गुर्जर 03.अतरसिंह पिता स्वपूनमचंद लोधी 04.कमल मालवीय पिता धुलजी मालवीय 05.फारूक मंसुरी पिता अमीन मंसुरी 06.कमल उर्फ दिलीप पिता नाथूसिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया जाकर आरोपीयो के कब्जे से ₹ 1,18,500/- जप्त किये जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी
01.सीमाबाई पिता रामखिलावन उम्र 21 साल निवासी वार्ड क्रमांक 04 बरहाई विद्यालय के पास पाली जिला उमरिया (म.प्र.)
02.गीता बाई पति अर्जुन सिंह गुर्जर उम्र 50 साल निवासी जीरापुर जिला राजगढ (म.प्र.) 03.अतरसिंह पिता स्वपूनमचंद लोधी उम्र 64 साल निवासी राघोगढ हाल मुकाम किराये का मकान उत्तम नगर ईटावा (म.प्र.)
04.कमल मालवीय पिता धुलजी मालवीय उम्र 50 साल निवासी सांवेर रोड झुग्गी झोपडी दीपमाला ढाबे के पीछे इंदौर (म.प्र.)
05.फारूक मंसुरी पिता अमीन मंसुरी उम्र 25 साल निवासी दत्तरावदा तहसील जीरापुर जिला राजगढ (म.प्र.)
06.कमल उर्फ दिलीप पिता नाथूसिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी बोरखेडी थाना माकडोन जिला उज्जैन
जप्त मश्रुका ₹ 1,18,500/- का मश्रुका जप्त
सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी नाहर दरवाजा निरीक्षक आलोक सोनी,उनि गणेशलाल जटिया,उनि राकेश बौंरासी,सउनि कमल झोडिया,प्रआर नितेश द्विवेदी, यशवंत,भगवान,वासुदेव,मप्रआर अनिता,आर नवदीप,विकास,मप्रआर अनिता, देविका, कशक,खुशबू एवं सायबर सेल देवास से प्रभारी सायबर सेल देवास प्रआर शिवप्रताप सिंह सेंगर,प्रआर सचिन चौहान का विशेष योगदान रहा।




