देवास

आईडी हैकिंग की शिकायत लेकर पहुँची एसपी ऑफिस

देवास इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर आयुषी परमार ने आईडी हैकिंग की शिकायत लेकर पहुँची एसपी ऑफिस देवास। सोशल मीडिया अकाउंट हैक करने और फोन कॉल के जरिए परेशान किए जाने के आरोप में बालगढ़ निवासी आयुषी परमार ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में बताया गया कि उनकी इंस्टाग्राम आईडी को लगातार हैक करने की कोशिश की जा रही है। उन्हें बार-बार ओटीपी, लॉगिन अलर्ट और पासवर्ड रीसेट से जुड़े मैसेज प्राप्त हो रहे हैं।फरियादी के अनुसार 7 मई 2026 की रात अज्ञात नंबरों से कॉल और व्हाट्सऐप मैसेज भी आए, जिनमें निजी जानकारी पूछने के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। आवेदन में आकाश सोलंकी, विजय और सुरेंद्र गुनाया उर्फ सोनू पर परेशान करने के आरोप लगाए गए हैं।युवती ने मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button