देवास थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुई दो वृद्ध महिलाएँ , डायल-112 जवानों ने उपचार हेतु जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती कराया।

देवास जिले थाना सिविल लाईन क्षेत्र में सिंगवदा गाँव में उज्जैन हाईवे रोड पर मोटर साईकिल फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो वृद्ध महिलाएँ घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है।
सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 18-09-2025 को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल सिविल लाईन थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ आरक्षक विकास तिवारी एवं पायलेट अंकित पाठक ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर पालतू पशु से टकरा जाने से दो वृद्ध महिलाएँ घायल हो गयी थी।


डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल दोनों वृद्ध महिलाओं को एफ आर व्ही वाहन से लेकर महात्मा गाँधी जिला चिकित्सालय देवास में भर्ती करवाया, जहाँ दोनों वृद्ध महिलाओं शारदा पति दिलीप निवासी गुराड़िया कला देवास ,छतर बाई पति गोपाल जी उम्र 60 निवासी चंदेश्वर उज्जैन का उपचार किया जा रहा है।




