जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

जिला पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया
आधुनिक तकनीकी का ज्यादा से ज्यादा करे पुलिसिंग में प्रयोग ताकि न्याय प्रणाली में समयबद्ध एवं पारदर्शिता हो – पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद
माह की अपराध समीक्षा बैठक हुई जिला पुलिस कन्ट्रोल रूम में आयोजित पुलिस अधीक्षक सहित समस्त आला अधिकारी रहे मौजूद।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण),अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात),समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारीगण/चौकी प्रभारीगण रहे उपस्थित,अधिक से अधिक जन चौपाल लगाई जाकर ऑपरेशन त्रिनेत्रम के तहत सीसीटीव्ही कैमरा लगाने पर दिया गया मुख्य ज़ोर ।
अगस्त माह में प्रदर्शन के आधार पर थानों की रैंकिंग की गई जारी । थाना सिविल लाईन को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत, नगर पुलिस अधीक्षक देवास को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत ।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल को पुरस्कृत किया गया ।
प्रथम अनुभाग के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया ।
अगस्त माह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर प्रधान आरक्षक 425 नितेश द्विवेदी थाना नाहर दरवाजा को दिया गया देवास पुलिस का सर्वश्रैष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार ।
इस दौरान अपराध,चालान, मर्ग,स्थाई वारंट,समन,CM Helpline,CCTNS,राहत प्रकरण, यातायात दुर्घटनाए, सम्पत्ति संबंधी,जनसुनवाई,चरित्र सत्यापन,पासपोर्ट सत्यापन,सायबर फ्रॉड, जिलाबदर,एचएस-गुण्डा,सजायाबी,ऑपरेशन त्रिनेत्रम,फाइनल बाउण्ड ओवर,122,122 निर्णय, ICJS,e-Rakshak,जमानत निरस्तीकरण कुल 25 पैरामीटरो की समीक्षा की गई । समीक्षा के दौरान माह मई में प्रदर्शन के आधार पर थानों की रैंकिंग की गई जारी । थाना सिविल लाईन को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत,अनुभाग देवास को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किया गया पुरस्कृत ।
पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा आज को पुलिस कंट्रोल रूम में अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया । बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सौम्या जैन,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम,समस्त एसडीओपी,समस्त थाना/चौकी के प्रभारी एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय की शाखाओं के प्रभारी मौजूद रहे ।
पुलिस अधीक्षक के द्वारा अपराध समीक्षा बैठक में निम्न बिंदूओ के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये
1.माननीय मुख्यमंत्री महोदय एवं पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये
2.छोटी से छोटी सूचना को गंभीरता से लेकर कार्यवाही के निर्देश दिए गए । किसी भी सूचना पर पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम से कम होना चाहिए । आमजन द्वारा की जाने वाली शिकायतो की जल्द से जल्द जांच कर उचित वैधानिक कार्यवाही कर शिकायतकर्ता को न्याय दिलवाना ।
3.समस्त थाना/चौकी प्रभारी द्वारा क्षेत्र में नियमित रूप से शाम के समय पैदल गश्त कर पुलिस चौपाल के माध्यम से जनसंवाद कर आमजन में पुलिस के लिये विश्वास जागृत करना, होटल/ढाबो/रेस्टोरेंट/बस स्टैण्ड/रेल्वे स्टेशन की नियमित चैकिंग सुनिश्चित करना ।





4.अवैध शराब बिक्री,जुआ/सट्टा संचालन,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही कर “ऑपरेशन प्रहार” के क्रियान्वयन को सफल बनाना ।
5.खुले में शराब पीने वालों,असामाजिक तत्वों और दहशत फैलाने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्यवाही की जाए ।
6.धोखाधड़ी के गंभीर अपराधों के शीघ्र निराकरण करना ।
7.डीजे के पूर्ण प्रतिबंध,ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमानुसार प्रयोग,रात्रि 11:00 बजे के बाद कोलाहल पर पूर्ण निषेध के संबंध में निर्देश दिये ।
8.थाना क्षेत्र में आने वाले बाहरी व्यापारियों,मुसाफिरों,संदिग्ध फेरी वालों आदि पर निगरानी रखना ।
9.महिला संबंधी अपराधों का पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार समयावधि के भीतर निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करना ।
10.चोरी एवं लूट के पुराने ब्लैक स्पॉट को चिह्नित कर क्षेत्र में पुलिस की गश्त सुनिश्चित करना ।
11.पुलिस चौपाल के माध्यम से आमजन को देवास पुलिस द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरशन त्रिनेत्रम” के तहत सीसीटीव्ही कैमरे लगवाने हेतु प्रेरित करना ।
12.ऑपरेशन “बेल टु जेल” के तहत गंभीर एवं आदतन अपराधियों की जमानत निरस्तीकरण की कार्यवाही कर उन्हें जेल भेजना सुनिश्चित करना ।
13.गम्भीर/सम्पत्ति/एनडीपीएस/गौवंश/अवैध शस्त्र/आबकारी संबंधी अपराध अन्तर्गत जेल से जमानत पर रिहा होने वाले आरोपियो पर निगरानी रखना एवं इनके डोजियर भरना सुनिश्चित करना ।
14.नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करेंगे ।
15.थाने पर प्राप्त होने वाले चरित्र सत्यापन के आवेदनों का 15 दिवस के भीतर निराकरण करेंगे ।
16.थाना क्षेत्र के घरेलू नौकरों,किरायेदारों की जानकारी रखना ।
17.थाना क्षेत्र के जिलाबदर आरोपियों की नियमित चेकिंग करना ।
18.आपराधिक प्रवृत्ति में शामिल रहने वाली गैंग सांसी,पारदी,कंजर की क्षेत्र में आवाजाही पर निगरानी रखना
19.ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत/गुम नाबालिग बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी कम से कम समय में करना
20.सभी थाना प्रभारी अपने थाना क्षेत्र के आसूचना संकलन को और मजबूत करे ।
21.ऑपरेशन हवालात के तहत फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटियो को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करना जिससे कि लम्बित प्रकरण का जल्द निराकरण हो सके एवं पीड़ित को समय पर न्याय मिल सके ।
22.ऑनलाईन धोखाधड़ी से पीड़ित व्यक्ति के थाने आने पर उससे जानकारी प्राप्त कर तत्काल जिला सायबर सेल को प्रेषित करना जिससे कि अग्रिम वैधानिक कार्यवाही में विलम्ब न हो । इस हेतु प्रत्येक थाने/चौकी पर सायबर मित्र भी नियुक्त किये गये है।
23.गंभीर एवं चिन्हित मामलों में ट्रायल की गति को बढ़वाकर आरोपियों को जल्द से जल्द सजायाब करवाएं साथ ही प्रयास करें कि किसी भी मामले में आरोपी बरी न होने पाए ।
अपराध समीक्षा बैठक में समस्त थानों का 25 पैरामीटर के आधार पर आंकलन किया गया । जिनकी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार हैः-
01.सिविल लाईन
02.कांटाफोड़
03.बरोठा
04.औद्योगिक क्षेत्र
05.कन्नौद
06.बीएनपी
07.खातेगांव
08.हरणगांव
09.विजयागंज मण्डी
10.हाटपीपल्या
11.सोनकच्छ
12.टोंकखुर्द
13.पीपलरवां
14.कोतवाली
15.नाहर दरवाजा
16.भौरांसा
17.बागली
18.सतवास
19.नेमावर
20.कमलापुर
21.उदयनगर
इसी प्रकार अनुभागवार भी रैंकिंग जारी की गई जो कि इस प्रकार है-
01.नगर पुलिस अधीक्षक देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
02.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली ।
03.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कन्नौद ।
04.उप पुलिस अधीक्षक (एलआर) ।
05.अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ ।
प्रथम स्थान प्राप्त करने पर थाना प्रभारी सिविल लाईन निरीक्षक हितेश पाटिल को पुरस्कृत किया गया एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी गई । प्रथम अनुभाग के रूप में नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया एवं पुरे अनुभाग के पुलिस कर्मियों को बधाई दी गई ।
इसी प्रकार माह अगस्त में सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी पुरस्कार के रुप में थाना नाहर दरवाजा में पदस्थ प्रधान आरक्षक 425 नितेश द्विवेदी द्वारा दिनांक 03.08.2025 को अत्यंत सजगता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए थाना औद्योगिक क्षेत्र के अपराध क्रमांक 711/2025 धारा 309 बीएनएस में पंजीबद्ध ट्रक ड्राइवर से लूट के प्रकरण में फरियादी द्वारा मौखिक बताए गए आरोपी के हुलिए की पहचान की एवं आरोपी रवि पिता मूलचंद निवासी बीराखेड़ी को गिरफ्तार करने में सहयोग दिया। उनकी इस सक्रियता एवं सतर्कता से एक गंभीर लूट प्रकरण का शीघ्रता से खुलासा हो सका । उक्त उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रधान आरक्षक 425 नितेश द्विवेदी को माह अगस्त 2025 का “सर्वश्रेष्ठ पुलिसकर्मी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । रैंकिंग की यह प्रणाली आगामी माह में भी जारी रहेगी ।
सभा के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों की प्रशंसा की गई एवं कार्य को इसी प्रकार और अधिक गुणवत्ता के साथ एवं समयावधि में करने हेतु प्रेरित कर अपराध समीक्षा बैठक का समापन किया ।




