अपना श्हरप्रदेश

देवास पुलिस की तत्परता से गुम हुए दो मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए गये

देवास पुलिस की तत्परता से गुम हुए दो मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामी को लौटाए गये
CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन ट्रेस कर पुलिस ने लौटाई आवेदक के चेहरे पर मुस्कान
देवास पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बागली पुलिस द्वारा साइबर मित्र की तकनीकी सहायता एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए दो मोबाइल फोन ट्रेस कर आवेदक को सुपुर्द किए गए।
संक्षिप्त विवरण को आवेदक पंडित जयशंकर पिता चम्पालाल पण्ड्या निवासी लोहिरिया, जिला बांसवाड़ा (राजस्थान), हाल मुकाम जटाशंकर मंदिर, ग्राम जटाशंकर द्वारा थाना बागली पर अपने दो मोबाइल फोन गुम होने की सूचना दी गई थी। थाना प्रभारी बागली निरीक्षक योगेन्द्रसिंह जादौन एवं साइबर मित्र की सहायता से उक्त मोबाइल फोन के IMEI नंबर CEIR पोर्टल पर दर्ज कर पोर्टल के माध्यम से उनकी तलाश की गई।
पुलिस के सतत प्रयासों एवं तकनीकी सहायता से दिनांक 05.11.2026 को दोनों मोबाइल फोन ट्रेस कर लिए गए। तत्पश्चात दिनांक 11.11.2026 को आवेदक को थाना बागली बुलाकर दोनों मोबाइल फोन विधिवत सुपुर्द किए गए। अपने गुम हुए मोबाइल वापस पाकर आवेदक ने देवास पुलिस की तत्परता एवं कार्यशैली की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।
सराहनीय योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बागली निरीक्षक योगेन्द्रसिंह जादौन, साइबर मित्र आरक्षक अनिल डामोर एवं मआर निशा चौहान का सराहनीय योगदान रहा।देवास पुलिस की अपील
देवास पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल फोन गुम होने अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दें एवं अपने मोबाइल फोन का IMEI नंबर CEIR पोर्टल (www.ceir.gov.in) पर दर्ज कराएं। मोबाइल फोन में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी एवं डेटा की सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखें।
साथ ही, यदि किसी व्यक्ति के साथ ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी होती है तो बिना देरी किए तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। देवास पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button