समरसता मंच की मातृशक्ति ने सावित्री बाई फुले की जन्म जयंती मनाई

देवास। श्री सावित्री बाई फूले जी जो देश की पहली महिला अध्यापिका एवं नारी मुक्ति आंदोलन की प्रेरणा स्रोत रही हैं की जन्म जयंती के उपलक्ष में मुख्य वक्ता के रूप में सामाजिक समरसता मंच नगर संयोजक संजय शुक्ला ने कहा महिला सशक्तिकरण के लिए सावित्रीबाई फुले ने विपरीत परिस्थिति में नारी शक्ति के उत्थान की शुरुआत आपके द्वारा प्रथम महिला शिक्षिका के रूप में की गई। कार्यक्रम के आरंभ में सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्याअर्पण कर आपको याद किया। समरसता मंच की महिला जिला प्रमुख श्रेया चौबे के निवास पर । कार्यक्रम में सम्मिलित हुई मातृ शक्ति द्वारा सर्व सहमती से यह निर्णय लिया गया कि सावित्रीबाई फुले जन्म जयंती महोत्सव देवास में 19 जनवरी 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। कार्यक्रम में अधिक से अधिक मातृशक्ति सहभागिता करेगी। कार्यक्रम के अंत में आभार शर्मिला ठाकुर दीदी ने माना। उपरोक्त जानकारी प्रतिभा मंडलोई ने दी।