इंदौर

अवंतिका गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट महिला समेत चार घायल

अवंतिका गैस पाइपलाइन में ब्लास्ट, महिला समेत चार घायल
देवास नाका विजय नगर थाना क्षेत्र स्थित सुमन नगर जैन मंदिर के पास मंगलवार को निर्माण कार्य के दौरान अवंतिका गैस की भूमिगत पाइपलाइन में ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार परिसर में खुदाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान खुदाई मशीन की चपेट में गैस पाइपलाइन आ गई, जिससे तेज धमाका हुआ और गैस रिसाव शुरू हो गया। हादसे में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घायलों में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर राजकुमारी झाला के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और गैस कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति को नियंत्रित किया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में कराई जा रही बोरिंग और खुदाई के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहे हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button