अपना श्हरप्रदेश

कलेक्टर  नेहा मीना ने यूनिट का निरीक्षण कर की सराहना

पीएमएफएमई योजना से सोनकच्छ के  मिहिर को मिली ₹6.25 लाख की सब्सिडी: बेकरी उत्पादों की आधुनिक इकाई की स्थापित
कलेक्टर  नेहा मीना ने यूनिट का निरीक्षण कर की सराहना
योजना के लिए प्रधानमंत्री  मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार
प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) युवाओं को स्वरोजगार एवं उद्यम स्थापना के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इन्हीं युवाओं में जिले के सोनकच्छ निवासी युवा उद्यमी  मिहिर करनावट हैं, जिन्होंने खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उद्यमिता की दिशा में सराहनीय पहल की है। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के अंतर्गत वित्तीय एवं तकनीकी सहायता प्राप्त कर उन्होंने सोनकच्छ में D’Jain Food Products नाम से खाद्य विनिर्माण इकाई स्थापित की है। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास शिविर के दौरान इस यूनिट का अवलोकन किया था तथा युवा उद्यमी  मिहिर की सराहना की थी।
उद्यमी मिहिर को पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत करीब 18 लाख रुपये का ऋण स्वीकृत हुआ, जिस पर शासन की ओर से 6 लाख 25 हजार रुपये से अधिक की सब्सिडी का लाभ प्राप्त हुआ है। उन्होंने इकाई में स्थापित आधुनिक मशीनों एवं उत्पादन प्रक्रिया का प्रदर्शन करते हुए बताया कि यहां केक, प्रीमिक्स सहित विभिन्न प्रकार के गुणवत्तापूर्ण बेकरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे। इसके लिए उनका पूरा प्लांट सेटअप हो चुका है। शासन की इस महत्ती योजना के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार जताया है।
युवा उद्यमी  मिहिर ने बताया कि आधुनिक तकनीक और नवाचार को अपनाकर स्थापित इस इकाई का उद्देश्य बेकरी एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना है। साथ ही, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने और स्वरोजगार एवं उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में भी यह इकाई महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस यूनिट से बने उत्पाद को विभिन्न प्रतिष्ठानों को विक्रय किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button