अपना श्हरप्रदेश

जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई

जिला देवास में आबकारी विभाग की विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई
देवास शहर के ढाबे होटलों संदिग्ध स्थानों एवं बरोठा क्षेत्र के सांसी मोहल्ले, नाले एवं तालाब किनारे स्थित झाड़ियों में सर्चिंग कर दबिश दी गई
20 पाव देशी मदिरा,15 पाव विदेशी मदिरा 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3900 किलोग्राम महुआ लाहन एवं एक एक्टिवा वाहन बरामद
जब्त सामग्री एवं वाहन की अनुमानित कीमत 4,78000 रुपये है
कार्यवाही में 08 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज
कलेक्टर महोदया देवास  नेहा मीना के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त राकेश कुमार कुर्मी के मार्गदर्शन में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाइयां की जा रही हैं।
इसी कड़ी में कलेक्टर महोदया द्वारा गठित आबकारी दलों द्वारा कंट्रोलर  दिलीप कनासे के नेतृत्व में देवास शहर के ढाबे होटलों,संदिग्ध स्थानों एवं बरोठा क्षेत्र के सांसी मोहल्ले में नाले एवं तालाब किनारे स्थित झाड़ियों में सामूहिक रूप से दबिश एवं सघन सर्चिंग की गई। कार्रवाई के दौरान 20 पाव देशी मदिरा प्लेन,15 पाव विदेशी मदिरा 70 लीटर हाथ भट्टी मदिरा एवं 3900 किलोग्राम महुआ लाहन एवं एक एक्टिवा वाहन बरामद किया गया। कार्यवाही में 08 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत दर्ज किए गए एल
जब्त सामग्री एवं वाहन का बाजार मूल्य लगभग 4,78000 रुपये है
आज की कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी  राजेश तिवारी, आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव, रोहित मुकाती, कैलाश जामोद, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अरविंद सोलंकी, केतन भाभर, राजाराम रैकवार, दीपक धुरिया आबकारी मुख्य आरक्षक राजेश जोशी, सुरेन्द्र वर्षी, अरविंद जिनवाल, गोविंद बड़ोदिया, आरक्षक निहाल खत्री, आशीष गुप्ता, सनत ओझा, गीतेश पांडाग्रे, सविता धाकड़, निकिता परमार तथा नगर सैनिक किशोर सिसोदिया एवं संतोष कटारे सम्मिलित रहे।
जिले में इस प्रकार अवैध मदिरा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाइयां निरंतर जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button