देवास

आओ खुशियाँ बाँटें हम अभियान के तहत संस्था श्री विश्व राजा ने बस्तियों में मनाई दीपावली


देवास। समाज में खुशियों का संदेश फैलाने और वंचित वर्ग के बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से संस्था श्री विश्व राजा द्वारा आओ खुशियाँ बाँटें हम अभियान के तहत दीपावली का पर्व सेवा बस्तियों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान संस्था के पदाधिकारी, समाजसेवी एवं स्वयंसेवक शहर की विभिन्न सेवा बस्तियों में पहुँचे, जहाँ उन्होंने बच्चों के साथ दीपावली मनाई, मिठाइयां एवं पटाखे वितरित किए और दीप प्रज्वलित कर उजाला फैलाया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राय सिंह सेंधव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने संस्था के इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में मानवता, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को और अधिक सशक्त बनाते हैं।

संस्था के अध्यक्ष हाईकोर्ट एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि संस्था श्री विश्व राजा पिछले कई वर्षों से समाज के वंचित वर्गों के बीच त्योहारों की खुशियाँ बाँटने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली का असली अर्थ तभी सार्थक है जब उसका उजाला उन चेहरों तक पहुँचे जहाँ अब तक अंधकार है। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद अजब सिंह ठाकुर ने बस्ती के लोगों को संबोधित करते कहा हर घर के लिए में सदेव आपके साथ हूँ कार्यकम का संचालन भाजपा उपाध्यक्ष कुणाल जोशी ने किया। कार्यक्रम में अथिति के रूप पत्रकार दिलीप मिश्रा स्वामी योगेन्द्र भारती, राजेंद्र सिंह पवार, जयप्रकाश भाटिया, एडवोकेट अजय सेंधव, पिलोक सरकार, मोहित श्रीवास्तव, प्रवीण मंडलोई, आदित्य श्रीवास्तव, हिमाशु दूबे, संस्था के पदाधिकारीगण, समाजसेवी एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और बस्ती के बच्चों के साथ दीपावली मनाकर समाज में प्रेम, सद्भाव एवं सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button