देवास
राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी चैम्पियनशिप में जीता कांस्य पदक

देवास। राज्य स्तरीय शालेय तीरंदाजी चैंम्पियनशिप में देवास के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने ग्रुप में कास्य पदक अर्जित कर देवास जिले का नाम रोशन किया। खिलाड़ियों में नैतिक वर्मा, यस सोलंकी एवं सिद्दीका कुशवंशी ने देवास का प्रतिनिधित्व किया। खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षक निरंजन यादव को मनोज राजानी, सुधीर पंडित, अनिल श्रीवास्तव , चंद्रपाल सिंह सोलंकी, राहुल पवार, योगेश द्विवेदी, मोहित शर्मा, राजीव श्रीवास्तव, पवन यादव, अरुण कुशवंशी आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए बधाई दी।




