स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान अंतर्गत स्वास्थ्य जागरूकता के लिए राजौदा में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

देवास पोषण माह 2025 एवं “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार” अभियान के अंतर्गत ग्राम राजौदा के माध्यमिक विद्यालय में पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पोषण प्रदर्शनी में जिला पंचायत सदस्य मोनू चौधरी ने पोषण प्रदर्शनी का अवलोकन कर समस्त महिलाओं एवं बालकों को स्थानीय भोजन एवं मोटे अनाजों के उपयोग के बारे में समझाया। जनपद सदस्य पदमा चौधरी द्वारा भी महिलाओं को स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए अपने जांच करवाने और अच्छे स्थानीय खानपान की आवश्यकता पर जोर दिया।
परियोजना अधिकारी संदीप रूहल द्वारा राष्ट्र के विकास के लिए महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वास्थ्य और आर्थिक रूप से स्वावलंबन हेतु आवश्यक चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि महिलाओं से एनीमिया और बच्चों के कुपोषण को दूर करने के लिए अच्छे खान-पान जिसमें प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम, आयरन आदि आवश्यक पोषक तत्व शामिल करें। राजौदा पर्यवेक्षक सीमा सिकरवार द्वारा स्तनपान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य मोनू चौधरी, पदमा चौधरी, सिरोलिया सेक्टर पर्यवेक्षक सीमा चौहान और क्षिप्रा सेक्टर पर्यवेक्षक रचना गौड़ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित थी।




