देवास

निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण एवं बीएलए नियुक्ति के संबंध में बैठक आयोजित हुई


     देवास,  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावली विशेष गहन पुनरीक्षण एवं बीएलए नियुक्ति के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ जिला स्तर पर बैठक का आयोजन अपर कलेक्‍टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी  शोभाराम सोलंकी की अध्‍यक्षता में कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में किया गया। बैठक में मान्यता प्राप्त दलों के प्रतिनिधि  मनोहर जाधव, डॉ. मन्सूर शेख,  दरियाव सिंह मालवीय,  रमेश पवार, बाबुलाल चौहान उपस्थित थे।
     बैठक में उप जिला निर्वाचन  शोभाराम सोंलकी ने संभावित निर्वाचक नामावली के गहन पुनरीक्षण की पूर्व तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के द्वारा जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्र पर बीएलए की नियुक्ति के संबंध में आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशों से अवगत कराया गया।

मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपेक्षा की गई कि शीघ्र ही सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलए की नियुक्ति कर नामावली पुनरीक्षण की कार्यवाही में बीएलओ को पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करेंगे।
     गहन पुनरीक्षण के पूर्व तैयारियों के संबंध में उपस्थित प्रतिनिधियों को यह जानकारी भी दी गई कि वर्ष 2003 एवं 2025 की निर्वाचक नामावली के आधार पर मतदाताओं की मेंपिंग का कार्य भी पूर्व तैयारियों के तहत किया जा रहा है, ताकि गहन पुनरीक्षण के समय मतदाताओं को निर्धारित प्रपत्र भरने में कठिनाई ना हों। मतदान केंद्र के युक्तियुक्तकरण के संबंध में बताया गया कि शीघ्र ही जिले द्वारा प्रेषित मतदान केंद्र के युक्तियुक्त करण के प्रस्ताव का अनुमोदन प्राप्त होने की संभावना है। जिसके अनुसार ही बीएलए नियुक्त की कार्यवाही की जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button