देवास

महाराष्ट्र समाज में हुआ धनश्री कुलकर्णी का गायन


देवास। श्री गणेश उत्सव में पुणे की धनश्री कुलकर्णी का गायन हुआ। दीप प्रज्वलन और सरस्वती पूजन म प्र. मराठी अकादमी भोपाल के संतोष गोडबोले ,धनश्री कुलकर्णी, कार्यअध्यक्ष उदय टाकलकर, न्यास प्रबंधक संजय कोटस्थाने ने किया। अतिथियों का स्वागत और स्मृति चिन्ह अध्यक्ष दीपक कर्पे और सचिव वृषाली आपटे , उपाध्यक्ष चंद्रशेखर दीवान,सहसचिव शिरिष खडिकर ने किया। कार्यक्रम में तबले पर संगीता अग्निहोत्री इंदौर, पखावज पर अनूप राजे पवार इंदौर, हार्मोनियम पर चंद्रकांत निगडे पुणे, और टाळ पर रमेश भावसार, देवास ने संगत की।

धनश्री ने  सुरुवात राग भूप के सहेला रे आ मिल गाये , बंदिश से की। पश्चात तराना, कई लोकप्रिय भक्ती गीत ,अभंग, नाट्यगीत-विनायक ही सिद्धगणेशा ,जोहार मायबाप, भाग्यदा लक्ष्मी,मंदिरात अंतरात , अबीर  गुलाल, पद्मनाभा नारायणा ,गुरुराया शरण जावे  आदि की प्रस्तुति दी। गायन मे आपका साथ शिष्या रमा कजरेकर,पुणे ने दिया। प्रारंभिक संचालन प्रेरणा दीवान ने किया वहीं ,स्वरानुभूति कार्यक्रम का संचालन संतोष अग्निहोत्री इंदौर ने किया। इंफोर्म ह्युमन चैनल के राजेश व्यास, ख्यात शास्त्रीय गायिका कलापिनी और गायक पं. भुवनेश कोमकली की भी कुछ समय के लिए विशिष्ट् उपस्थिति रही। आभार प्रदर्शन दीपक कर्पे ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button