अपना श्हरप्रदेश

राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह व ‘सांस’ अभियान का शुभारंभ: शिशुओं के सुरक्षित जीवन और निमोनिया से बचाव पर रहेगा विशेष जोर

राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह व ‘सांस’ अभियान का शुभारंभ: शिशुओं के सुरक्षित जीवन और निमोनिया से बचाव पर रहेगा विशेष जोर
आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प जरूरी – जिला पंचायत अध्‍यक्ष श्रीमती अटारिया
जिले में नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से सोमवार को जिला चिकित्सालय देवास में राष्ट्रीय नवजात शिशु सप्ताह एवं सांस अभियान (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष  लीला अटारिया एवं  भेरूलाल अटारिया के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष  लीला अटारिया ने कहा कि यह आयोजन केवल एक अभियान का शुभारंभ नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य के प्रति सामूहिक संकल्प लेने का अवसर है। निमोनिया जैसी गंभीर बीमारियों से बच्चों को समय पर जागरूकता, पहचान एवं उपचार के माध्यम से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सांस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक मां और परिवार तक बच्चों को ठंड एवं संक्रमण से बचाने, निमोनिया के शुरुआती लक्षण पहचानने तथा समय पर चिकित्सा सुविधा लेने का संदेश पहुंचाना है। बच्चों को रोके जा सकने वाले कारणों से होने वाली मृत्यु से बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
मुख्‍य चिकित्‍सा एवं स्‍वास्‍थ्‍य अधिकारी डॉ. सरोजनी जेम्‍स बेक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य नवजात शिशुओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना, जन्म के तुरंत बाद उनकी समुचित देखभाल सुनिश्चित करना तथा बच्चों में निमोनिया एवं श्वसन संबंधी बीमारियों की समय पर पहचान, उपचार और रोकथाम के प्रति आमजन को जागरूक करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button