अपना श्हरप्रदेश

विद्युत कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया

विद्युत कंपनी के अधिकारी-कर्मचारियों ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया
स्वच्छता ही सेवा अभियान अंतर्गत मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, देवास के अधिकारियों और कर्मचारियों ने देवास में विशेष श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन कर एक दिन, एक घंटा, एक साथ” नारे को साकार करते हुए सामूहिक रूप से श्रमदान किया। सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यालय परिसरों, उसके आसपास के क्षेत्रों और कार्यस्थलों की सघन साफ-सफाई की। झाड़ू थामकर कचरा संग्रहण करने के साथ ही पूरे परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाया गया। इस सामूहिक प्रयास के माध्यम से बिजली कंपनी ने समाज को एक स्वच्छ और स्वस्थ कार्यस्थल का सशक्त संदेश दिया। सभी को दैनिक जीवन और कार्यालयीन कार्यसंस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान अधीक्षण यंत्री एवं कार्यपालन यंत्री सहित विद्युत वितरण कंपनी के सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button