
(सेवा संकल्प अभियान)
राशन की चिंता हुई दूर, पढ़ाई पर बढ़ा ध्यान: पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के लिए रामस्वरूप गुजराती ने जताया आभार
देवास, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गरीबों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस योजनाओं से पात्र हितग्राहियों को प्रतिमाह नियमित रूप से राशन मिल रहा है। इससे परिवार की खाद्यान्न संबंधी जरूरतें पूरी करने में सहायता मिल रही है। इन्हीं हितग्राहियों में देवास के रामस्वरूप गुजराती हैं, जिन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से प्रतिमाह नि:शुल्क राशन प्राप्त हो रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का हृदय से आभार व्यक्त कर रही है।
हितग्राही गुजराती ने बताया कि उन्हें खाद्यान्न पर्ची के माध्यम से प्रतिमाह 45 किलो राशन प्राप्त हो रहा है। वे बताते हैं कि एक समय था जब उनके परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती महीने भर के राशन का इंतजाम करना था। भोजन की अनिश्चितता के कारण वे बच्चों की पढ़ाई और उनके बेहतर भविष्य पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे थीं। लेकिन शासन की प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से उन्हें जो राशन मिल रहा है, उससे उन्हें काफी मदद मिल रही है। राशन पर होने वाले खर्च की बचत से अपने बच्चों की पढ़ाई, किताबों और अन्य ज़रूरतों को पूरा करना शुरू किया। वे कहते हैं कि मुफ़्त राशन केवल अनाज की सहायता नहीं, बल्कि उनके बच्चों के सपनों को उड़ान देने का आधार बना है।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना और राज्य सरकार की पारदर्शी खाद्य आपूर्ति प्रणाली ने उनके जीवन की दिशा ही बदल दी। योजना के तहत हर महीने समय पर और मुफ़्त राशन मिलने से उनके परिवार की सबसे बड़ी चिंता हमेशा के लिए दूर हो गई। आज वे बहुत खुश है तथा शासन की इस जनकल्याणकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त कर रहे हैं।




