देवास

पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई

पुलिस विभाग की गौरवशाली परंपरा के अनुरूप सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी गई सम्मानपूर्ण विदाई
उप निरीक्षक राधेश्याम वर्मा एवं सहायक उप निरीक्षक परमानंद ग्रेवाल का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह संपन्न
संक्षिप्त विवरण जिला पुलिस बल देवास में अपने दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हो रहे उप निरीक्षक राधेश्याम वर्मा एवं सहायक उप निरीक्षक परमानंद ग्रेवाल के सम्मान में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास स्थित सभागृह में गरिमामय एवं भावपूर्ण सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद द्वारा दोनों अधिकारियों को पुष्पमालाएं पहनाकर, शॉल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों अधिकारियों के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी एवं विभाग के प्रति उनके समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं बल्कि समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व का महत्वपूर्ण दायित्व है, जिसका निर्वहन दोनों अधिकारियों ने पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ किया है।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय सेवा का स्वाभाविक पड़ाव है, किंतु वर्षों तक अर्जित अनुभव, कार्यशैली एवं मूल्य सदैव विभाग के लिए प्रेरणास्रोत बने रहते हैं। उन्होंने दोनों अधिकारियों के स्वस्थ, सुखद एवं समृद्ध भविष्य की कामना करते हुए उनके द्वारा विभाग को प्रदान की गई सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त अधिकारियों के साथ अपने कार्यानुभव साझा किए तथा उनके सरल व्यक्तित्व, कर्तव्यपरायणता एवं विभागीय योगदान को स्मरण करते हुए सम्मानपूर्वक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर एसपी (शहर) श्री जयवीर सिंह भदौरिया एवं पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भावनात्मक एवं आत्मीय रहा तथा सभी ने दोनों अधिकारियों को उनके भावी जीवन के लिए मंगलकामनाओं के साथ सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button