देवास

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, देवास में केस राइटिंग कार्यशाला का आयोजन

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान, देवास में केस राइटिंग कार्यशाला का आयोजन
देवास। प्रेस्टीज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड रिसर्च (पीआईए मआर), देवास में 20-21 दिसंबर 2024 को 15वीं राष्ट्रीय केस राइटिंग कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के निदेशक प्रो. (डॉ.) आर. के. जैन के स्वागत भाषण से हुई।उन्होंने कार्यशाला के महत्व और केस लेखन के क्षेत्र में इसके योगदान पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि डॉ. शेर सिंह भाकर (समूह निदेशक, पीआईएमआर, इंदौर) ने केस लेखन की तकनीकी विधियों पर सत्र लिया। प्रतिभागियों को आईटी गीक्स, न्यू हाइड्रोलिक्स, पिक्सल एनएक्स, अनूप एंटरप्राइजेज, शीतल मेटल्स और इनोवेटिव एनएक्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों में केस ड्राफ्ट तैयार करने भेजा गया। दूसरे दिन टीमों ने केस प्रस्तुत किए। पश्चात प्रमाणपत्र वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यशाला की रिपोर्ट डॉ. ज्योत्सना सोनी ने प्रस्तुत की। प्रोफेसर डॉ. आशिमा जोशी डिप्टी डायरेक्टर, पीआईएमआर, देवास ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संयोजक डॉ. ज्योत्सना सोनी और सह-संयोजक अर्चना राजपूत के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button