देवास

थाना नाहर दरवाजा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तारफरार

थाना नाहर दरवाजा पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तारफरार आरोपी को गुजरात के सूरत शहर से अभिरक्षा में लेकर गिरफ्तार किया गया।घटना के बाद आरोपी लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था।प्रकरण में अब तक 11 में से 09 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, शेष आरोपियों की तलाश जारी है।संक्षिप्त विवरण थाना नाहर दरवाजा क्षेत्र के भवानी सागर, देवास में 16/17 अप्रैल 2026 की मध्यरात्रि हुई हत्या एवं हत्या के प्रयास की घटना में फरियादी गौतम नाथ और उसके साथी शुभम उर्फ लड्डू नाथ पर देशी पिस्टल और डंडों से हमला किया गया था। घटना में शुभम उर्फ लड्डू नाथ की गोली लगने से मृत्यु हो गई, जबकि गौतम नाथ घायल हुआ।मामले में अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। पूर्व में 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था तथा शेष आरोपियों की तलाश जारी थी। पुलिस टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्य, मुखबिर तंत्र एवं संभावित ठिकानों पर निगरानी रखी जा रही थी।जांच के दौरान जानकारी मिली कि फरार आरोपी राहुल चौहान उर्फ राहुल शूटर गुजरात के सूरत शहर में छिपा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने सूरत पहुंचकर आरोपी को अभिरक्षा में लिया और विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।प्रकरण में अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।अब तक गिरफ्तार आरोपी :1. रितिक सिहोते2. सिद्धार्थ उर्फ गट्टू सिहोते3. वरुण बाली4. मोनु सिहोते5. विपीन बाली6. संदीप पाटीदार7. तनीष्क उर्फ गोपी दवे8. राज मालवीय9. राहुल चौहान उर्फ शूटरसराहनीय योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी आलोक सोनी, उप निरीक्षक राहुल पाटीदार, सहायक उप निरीक्षक सुमरत धुर्वे, प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश, नारायण, नितेश द्विवेदी, आरक्षक नवदीप, विकास पटेल, योगेंद्र सिंह, ब्रिजेश एवं मआरक्षक कशक का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button