देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही70 लीटर महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही70 लीटर महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तारसंक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत अवैध मादक पदार्थ एवं शराब माफियाओ पर कार्यवाही के संबंध में लगातार निर्देश दिये जा रहे है। इसी अनुक्रम में दिनांक 02.06.2026 को प्रात: समय मुखबीर सूचना प्राप्त हुई कि हरिओम नगर/प्रताप नगर में दो व्यक्ति अवैध रूप से महुए से बनी हुई शराब का विक्रय करने जा रहे है। मूखबिर सूचना विश्वसनीय होने से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर जयवीर सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुमित अग्रवाल के दिशा निर्देशन में थाना सिविल लाईन पुलिस द्वारा प्रताप नगर रोड नाले के पास में घेराबंदी कर आरेापी पीनू पिता प्रताप सिंह सिसौदिया उम्र 40 साल व विनोद कुशवाह उर्फ चाचू पिता नाथूराम उम्र 45 निवासीगण हरिओम नगर जिला देवास के पास से 2 प्लास्टिक की केन में 35-35 लीटर कुल 70 लीटर हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब किमती 10,000/- रूपये एवं प्लेजर गाडी क्र. MP46MC2820 एवं 01 की-पेड मोबाईल व नगदी 300 रूपये के साथ पकडा।थाना सिविल लाईन जिला देवास पर आरोपीगण पीनू पिता प्रताप सिंह सिसौदिया उम्र 40 साल व विनोद कुशवाह उर्फ चाचू पिता नाथूराम उम्र 45 निवासीगण हरिओम नगर जिला देवास के विरूध्द अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम का पंजीबध्द किया गया। आरोपीगण को माननीय न्यायालय पेश किया जहां से आरोपी का जेल वारण्ट बनने पर जिला जेल देवास दाखिल किया गया।सराहनीय कार्य उक्त सराहनीय कार्य में निरीक्षक अमित सोलंकी थाना प्रभारी सिविल लाईन देवास, सउनि राकेश तिवारी, प्रआर संतोष रावत, सावित्री बामनिया, आर भरत मिलन यादव,मातादीन धाकड,अंतर सिंह परमार एवं म.आर आरती गोस्वामी की सराहनीय भूमिका रही।




