देवास

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही


थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के द्वारा चेक बाउंस संबंधी प्रकरण में 06 वर्षों से फरार स्थाई वारण्टी आरोपी प्रभुलाल पिता गंगाराम परमार उम्र 56 साल निवासी ग्राम बीराखेड़ी जिला देवास को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया
                जिला पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत  की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है ।
इसी अनुक्रम में थाना औद्योगिक क्षेत्र के द्वारा संबंधी प्रकरण में प्रकरण क्रमांक 167/2019 धारा 138 NIA का आरोपी प्रभुलाल पिता गंगाराम परमार उम्र 56 साल निवासी ग्राम बीराखेड़ी जिला देवास लगभग 06 वर्षों से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहा था । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक  सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी औद्योगिक क्षेत्र  शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी ।
             दिनांक 23.08.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार स्थाई वारण्टी आरोपी को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 539 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,26,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button