देवास जिले के ग्राम पर्वतपुरा में अमृत सरोवर बनने से पानी की कमी नहीं होगी

देवास जिले के ग्राम पर्वतपुरा में अमृत सरोवर बनने से पानी की कमी नहीं होगी
देवास जिले के ग्राम पर्वतपुरा में अमृत सरोवर योजना से अमृत सरोवर का निर्माण किया गया है। ग्राम पर्वतपुरा पहाड़ों के बीच बसे होने से प्राकृतिक वातावरण मौजूद है, किन्तु यहां की मुख्य समस्या पानी की कमी है। जिसके कारण गर्मियों के दिनों में पानी की कमी का सामना करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में मनरेगा अंतर्गत अमृत सरोवर योजना वास्तविक में अमृत सरोवर शब्द को सजीव करने वाली साबित हुई है। ग्राम में 15 लाख 37 हजार रूपये की लागत से बना अमृत सरोवर इसी वर्षाकाल में अमृत सरोवर पूर्ण क्षमता के साथ भर चुका है। सरोवर की जलग्रहण क्षमता 10 हजार क्यूबिक मीटर है। सरोवर के जल से आस-पास के क्षेत्र में भूमिगत जल का स्तर बना रहेगा। जिससे कृषि एवं अन्य उपयोग के लिये पानी की कमी नहीं होगी। पानी की क्षमता को देखते हुए यह माना जा रहा है कि आगामी ग्रीष्म ऋतु में ग्रामवासियों और वन्य प्राणियों को पानी की कमी का सामना नहीं करना पडेगा।




