थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन के समस्त टैबलेट धारक विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण।
देवास पुलिस द्वारा ई-विवेचना एवं ई-साक्ष्य ऐप का प्रशिक्षण आयोजित कर विवेचकों को तकनीक आधारित अनुसंधान प्रणाली से किया गया प्रशिक्षित
थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन के समस्त टैबलेट धारक विवेचकों को दिया गया प्रशिक्षण।
ई-विवेचना एवं ई-साक्ष्य ऐप के प्रभावी उपयोग संबंधी प्रदान की गई जानकारी।
डिजिटल अनुसंधान, साक्ष्य संकलन एवं केस प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने पर दिया गया बल।
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के निर्देशन में पुलिस अनुसंधान कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं तकनीक आधारित बनाने के उद्देश्य से थाना कोतवाली एवं थाना सिविल लाइन में समस्त टैबलेट धारक विवेचकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रधान आरक्षक अनिल भाटिया एवं महिला आरक्षक मोनिका नागर द्वारा विवेचकों को ई-विवेचना ऐप एवं ई-साक्ष्य ऐप के विभिन्न फीचर्स एवं उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही प्रकरणों की डिजिटल मॉनिटरिंग, केस डायरी संधारण, घटनास्थल से संबंधित जानकारी एवं दस्तावेजों के ऑनलाइन संकलन तथा डिजिटल साक्ष्यों के सुरक्षित संग्रहण एवं प्रबंधन की प्रक्रिया को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।
प्रशिक्षण में अनुसंधान कार्यों को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने हेतु नवीन तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विवेचकों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अनुसंधान कार्यों के बेहतर निष्पादन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।
देवास पुलिस द्वारा स्मार्ट पुलिसिंग एवं तकनीक आधारित अनुसंधान प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे पुलिस कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाया जा सके।




