देवास

जिले के किसान भावांतर योजना अंतर्गत 17 अक्टूबर तक कराये पंजीयन, अब तक लगभग 3000 किसानों ने कराया पंजीयन

देवास 05 अक्टूबर 2025/ उप संचालक कृषि ने बताया कि देवास जिले में भावांतर योजना अंतर्गत 78 पंजीयन केंद्र सेवा सहकारी संस्थाओं में बनाए गए हैं। पंजीयन केंद्रों में किसान भाई आधार कार्ड की कॉपी, बैंक पासबुक, खसरा की कॉपी तथा आधार में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के साथ अपने आसपास के सोसाइटी में जाकर पंजीयन करा सकते हैं। जिले में अभी तक लगभग 3000 पंजीयन हो चुके हैं। भावांतर योजना अंतर्गत पंजीयन 17 अक्टूबर तक होंगे तथा 24 अक्टूबर से 15 जनवरी 2026 तक किसान भाई अपनी उपज मंडी में ले जाकर बेच सकते है। सोयाबीन का किसानों को उचित मूल्य मिल सके तथा उनके नुकसान की भरपाई हो सके इसके लिए सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य ₹5328 रुपए तथा किसान के विक्रय मूल्य के अंतर की राशि किसानों के आधार लिंक बैंक खातों में सीधे डीबीटी के माध्यम से जमा की जाएगी। इस योजना के प्रचार- प्रसार के लिए विभिन्न स्थानों पर पोस्टर होर्डिंग तथा लीफलेट का वितरण किया जा रहा है । साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से भी किसानों तक पंजीयन करने की अपील की जा रही है। किसानों से अनुरोध है कि शीघ्र ही अपने निकट सेवा सहकारी संस्था में जाकर पंजीयन कराये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button