देवास

संगठित गिरोह को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

देवास पुलिस
ऑपरेशन त्रिनेत्रम” ने फिर साबित की अपनी भूमिका,02 जगह घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाले संगठित गिरोह को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
चोरी करने उपरांत भागना हुआ सीसीटीव्ही फुटैज में कैद ।
02 महिला आरोपी सहित कुल 04 आरोपी गिरफ्तार,महिलाओ को कार मे बैठाकर करते थे रैकी जिससे किसी को शंका न हो ।
चोरी गया कुल ₹ 12.50 लाख का मश्रुका बरामद
संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद के द्वारा चोरी की घटना कारित करने वाले आरोपियो पर सख्त कार्यवाही कर,गया मश्रुका बरामद करने हेतु निर्देशित किया गया है । इसी कम्र में थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत हुई 02 चोरियो का सफल खुलासा देवास पुलिस ने किया है जिसका विवरण निम्नानुसार हैः-

  1. दिनांक 29.05.2026 को फरियादी आदेश कुमार उइके 39 वर्ष निवासी एलआईजी-78 सिविल लाईन देवास ने थाना कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे दिनांक 27 मई 2026 को अपने मकान में ताला लगाकर पारिवारिक कार्य से जबलपुर गए थे। दिनांक 29 मई 2026 को पड़ोसी द्वारा घर का ताला टूटा होने की सूचना मिलने पर वे वापस देवास पहुंचे। घर की जांच करने पर पाया कि अज्ञात आरोपी मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर गया तथा अलमारी के लॉकर में रखे एक डायमंड मंगलसूत्र, एक जोड़ी डायमंड ईयरिंग, दो टाइटन घड़ियां एवं लगभग 5,000 रुपये नगद चोरी कर ले गया। फरियाती की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 362/2026 धारा 305(ए),331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
  2. दिनांक 31.05.2026 को फरियादी वसीम शेख पिता शकील शेख उम्र 39 वर्ष निवासी 54/02 कर्मचारी कॉलोनी देवास ने थाना कोतवाली पर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने परिवार सहित ईद का पर्व मनाने उज्जैन गए हुए थे । इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके सूने मकान का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर अलमारी का लॉकर तोड़ते हुए सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि, लैपटॉप एवं अन्य सामान चोरी कर ले गया है । फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 364/2026 धारा 305(ए),331(4) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
    घटना की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक देवास सुमित अग्रवाल के निर्देशन में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई । पुलिस टीम के द्वारा तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक किये गये जिसमें आरोपियों के द्वारा रैकी कर चोरी करने उपरान्त चार पहिया वाहन (ईयोन कार) MP09CL2044 से भागना कैद हुआ । सीसीटीव्ही फुटैज एवं विश्वसनीय मुखबिर तंत्र के आधार पर आऱोपी जयंत,आकाश उर्फ शुटर,चेतना सोलंकी,चिंकी उर्फ प्रिया को पुलिस अभिरक्षा में लेकर प्रारंभिक पुछताछ में आरोपियो के द्वारा चोरी करना स्वीकार किया गया । बाद आरोपियो के कब्जे से चोरी गया सम्पूर्ण मश्रुका बरामद कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
    जप्त मश्रुकाः
    सोने चांदी के आभूषण एवं हीरे का मंगलसूत्र व कान की बालियां,01 लेपटॉप (आसुस),घड़िया,नगदी 22 हजार रुपये कुल मश्रुका ₹ 12,50,000/- का जप्त
    घटना में प्रय़ुक्त चार पहिया वाहन(ईयोन कार),04 मोबाईल फोन ।
    गिरफ्तार आरोपीः
  3. जयंत पिता रमेशचंद्र मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी 72 आनंद नगर उज्जैन रोड़ देवास
  4. आकाश उर्फ शूटर पिता राजाराम चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी 205 बद्रीधामनगर देवास
  5. चेतना सोलंकी पति अल्तमस खान उम्र 30 साल निवासी जवाहर नगर देवास
  6. चिंकी उर्फ प्रिया पति अजय कटारा उम्र 23 साल निवासी जयश्रीनगर देवास
  7. आपराधिक रिकॉर्ड
  8. 01.जयंत पिता रमेशचंद्र मीणा उम्र 19 वर्ष निवासी 72 आनंद नगर उज्जैन रोड़ देवास
  9. क्र. थाना व जिला अपराध क्रमांक धारा
  10. 1 सिविल लाईन देवास 70/05.02.2025 331(4),305(ए) BNS
  11. 2 सिविल लाईन देवास 89/15.02.2025 331(4),305(ए) BNS
  12. 3 सिविल लाईन देवास 199/09.04.2025 331(4),305(ए) BNS
  13. 4 कोतवाली देवास 230/05.04.2025 331(4),305(ए) BNS
  14. 5 कोतवाली देवास 231/05.04.2025 331(4),305(ए) BNS
  15. 6 कोतवाली देवास 362/30.05.2026 331(4),305(ए) BNS
  16. 7 कोतवाली देवास 364/31.05.2026 331(4),305(ए) BNS
  17. 02.आकाश उर्फ शूटर पिता राजाराम चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी 205 बद्रीधामनगर देवास
  18. क्र. थाना व जिला अपराध क्रमांक धारा
  19. 1 औद्योगिक क्षेत्र देवास 578/31.07.19 34 आब.एक्ट
  20. 2 औद्योगिक क्षेत्र देवास 932/18.12.19 25 आर्म्स एक्ट
  21. 3 सिविल लाईन देवास 472/03.07.2021 34 आबकारी एक्ट
  22. 4 सिविल लाईन देवास 43/19.01.2022 34 आबकारी एक्ट
  23. 5 सिविल लाईन देवास 172/03.04.2022 294,323,506,34 भादवि
  24. 6 औद्योगिक क्षेत्र देवास 918/04.11.2022 341,394,294,324,427,34 भादवि
  25. 7 कोतवाली देवास 200/05.03.2023 294,323,506,34 भादवि
  26. 8 विजय नगर इन्दौर 721/2023 382,342 भादवि
  27. 9 बैंक नोट प्रेस देवास 601/01.08.2024 34 आबकारी एक्ट
  28. 10 नाहर दरवाजा देवास 266/05.08.2024 34(2) आबकारी एक्ट
  29. 11 औद्योगिक क्षेत्र देवास 1298/10.12.2024 303(2) बी एन एस
  30. 12 कोतवाली देवास 858/23.11.2025 331(4),305(ए) बी एन एस
  31. 13 कोतवाली देवास 10/05.01.2026 331(4),305(ए) बी एन एस
  32. 14 कोतवाली देवास 362/30.05.2026 331(4),305(ए) बी एन एस
  33. 15 कोतवाली देवास 364/31.05.2026 331(4),305(ए) बी एन एस
  34. सराहनीय भूमिका उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली श्यामचन्द्र शर्मा,उनि सचिन सोनगरा,उनि दीपक मालवीय,सउनि एच.एस.गोदार,प्रआर हेमंत डाबी,मनोज पटेल,आर वैभव मण्डलोई, सुजीत चौधरी,सूरज,अभिषेक पंवार,मनीष सिंह राजपूत,नवीन देथलिया,मआर पूर्णिमा,स्वाति की सराहनीय भूमिका रही ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button