देवास

जिले में रक्तदान शिविर आयोजित कर 109 यूनिट रक्त किया संग्रहित

जिले में रक्तदान शिविर आयोजित कर 109 यूनिट रक्त किया संग्रहित देवास, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सरोजिनी जेम्स बेक ने बताया कि कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देश पर जिले में रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविरों के माध्यम से 109 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. सुशील सोनगरा ने बताया कि रक्तदान शिविरों के माध्यम से माह मई में दिनांक 10 मई 2026 को राम मंदिर देवास में 31, दिनांक 14 मई 2026 को हरणगांव में 08 एवं कन्नौद में 14, दिनांक 22 मई 2026 को अडानी सीमेंट फैक्ट्री में 10, दिनांक 25 मई 2026 को अरलावदा में 37 एवं 30 मई 2026 को टोंकखुर्द में 09 यूनिट कुल 109 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. आरपी परमार ने बताया कि रक्तदान एक सामाजिक सेवा है, जो जीवन बचाने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है। स्वस्थ व्यक्ति हर तीन महीने में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान से शरीर पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। रक्तदान जीवन दान केवल नारा नहीं, बल्कि हर नागरिक की भी जिम्मेदारी है। रक्तदान से शरीर को कोई हानि नहीं होती, बल्कि यह आत्मसंतोष और सामाजिक सेवा का अद्वितीय अनुभव है। रक्तदान के प्रति आम लोगों में व्याप्त भ्रांतियों को मिटा कर अधिक से अधिक रक्तदान करना है ताकि रोड एक्सीडेंट, ऑपरेशन्स और बच्चों के उपचार में रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। जिला रक्तकोष अधिकारी डॉ. सुशील सोनगरा ने बताया कि जिले में रक्त संग्रहण अत्यावश्यक है क्योंकि एनीमिया से पीड़ित महिलाओं को प्रसव के समय रक्त की कमी के कारण मृत्यु तक का सामना करना पड़ता है। साथ ही सिकल सेल एवं थैलेसीमिया के मरीजों के लिए भी जीवनरक्षक रक्त की बहुत जरूरत होती है। रक्तदान को बढ़ाना बेहद जरूरी है। विशेषकर नेगेटिव रक्त समूह की उपलब्धता न होने पर मरीजों को इंदौर भेजना पड़ता है। सीएमएचओ डॉ. बेक ने 18-60 वर्ष (जो पहले से रक्तदान करते आ रहे है उनकी आयु 65 वर्ष तक) की आयु के स्वस्थ नागरिकों, समाज सेवियों, छात्र-छात्राओं, महिला समाज सेवियों, शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों, प्राईवेट संस्थाओं में कार्यरत कर्मचारियों एवं आम जन से अपील की है कि जिला चिकित्सालय में आकर रक्तदान करें। रक्तदान की सुविधा जिला चिकित्सालय में ग्राउंड फ्लोर पर स्थित जिला रक्तकोष में आकर रक्तदान का पुनीत कार्य करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button