देवास

पीड़ितों को समय पर न्याय” संबंधी भारतीय न्याय संहिता” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में सशक्त कदम

पीड़ितों को समय पर न्याय” संबंधी भारतीय न्याय संहिता” की संकल्पना को साकार करने की दिशा में सशक्त कदम
देवास का प्रत्येक विवेचक बना “स्मार्ट विवेचक” , प्रत्येक अपराध की विवेचना अब होगी “ई-विवेचना सभी विवेचकों को किए गए टेबलेट्स वितरित
माननीय डीजीपी महोदय कैलाश मकवाना के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय से जिला देवास को प्राप्त हुवे 374 टेबलेट्स
डीआईजी उज्जैन रेंज नवनीत भसीन की उपस्थिति में जिले के विवेचकों को टेबलेट्स का किया गया वितरण

भसीन ने टैबलेट्स की उपयोगिता , इनके प्रयोग से विवेचना में आने वाली पारदर्शिता और समयबद्धता से कराया अवगत
पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद ने तकनीकी के व्यापक प्रयोग से त्वरित न्याय की तरफ़ प्रस्थान की दिशा में टेबलेट्स को बताया महत्वपूर्ण
ई विवेचना से काग़ज़ी कार्यवाही और पत्रों को एक साथ से दूसरे स्थान पर लाने ले जाने वाले समय की होगी बचत
अपराधों की चार्जशीट समय पर होगी न्यायालय में प्रस्तुत
पीड़ितों को मिलेगा समय पर न्याय , अपराधियों को मिलेगी समय पर सजायें
राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो (SCRB), पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा सीसीटीएनएस परियोजना के अंतर्गत जिला देवास को ई-विवेचना प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु कुल 374 टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। अनुसंधान कार्य को तकनीकी रूप से सुदृढ़ एवं अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 04 जून 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय देवास के सभागार में टैबलेट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में उज्जैन रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) नवनीत भसीन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने जिले के समस्त थाना क्षेत्रों के विवेचकों को ई-विवेचना एप्लीकेशन के उपयोग, डिजिटल अनुसंधान प्रक्रिया तथा आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रभावी उपयोग के संबंध में विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर जिले के विवेचकों को 374 टैबलेट वितरित किए गए। इन टैबलेट्स के माध्यम से प्रकरणों की विवेचना, दस्तावेजों का डिजिटल संधारण, साक्ष्य संकलन, केस डायरी लेखन एवं अनुसंधान संबंधी अन्य प्रक्रियाएं अधिक पारदर्शी, त्वरित एवं तकनीकी रूप से सक्षम हो सकेंगी।
अपने संबोधन में डीआईजी भसीन ने कहा कि ई-विवेचना एप्लीकेशन पुलिस अनुसंधान प्रणाली को आधुनिक, डिजिटल एवं अधिक प्रभावी स्वरूप प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इससे विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा, अनुसंधान कार्य में गति आएगी तथा न्यायिक प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ बनाने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयवीर सिंह भदौरिया, थाना प्रभारीगण एवं जिले के समस्त विवेचक उपस्थित रहे।
प्रमुख बिंदुः
जिले के विवेचकों को 374 टैबलेट वितरित
ई-विवेचना एप्लीकेशन के उपयोग हेतु प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन
अनुसंधान प्रक्रिया को तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने की पहल
पारदर्शी, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल पुलिसिंग की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
देवास पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी एवं त्वरित पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button