
कलेक्टर नेहा मीना ने दिव्यांग संतोष सोनी को दी इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल व आवास के लिए आर्थिक सहायता निगम आयुक्त को घर की मरम्मत के दिए निर्देश, हितग्राही ने पेन भेंट कर जताया आभारदिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने और उनके दैनिक जीवन को सुगम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन निरंतर कार्य कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर नेहा मीना ने रेडक्रॉस के माध्यम से देवास निवासी दिव्यांग संतोष सोनी को 45 हजार रुपये मूल्य की इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल प्रदान की।
इस अवसर पर कलेक्टर मीना ने सोनी से चर्चा कर उनका हालचाल जाना और उन्हें शासन की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया। पूर्व में कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना ने दिव्यांग संतोष सोनी को आवास की किस्त के लिए सहायता राशि दी एवं घर की मरम्मत के लिए नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए। आभार स्वरूप सोनी ने कलेक्टर को पेन भेंट की।इलेक्ट्रिक ट्राइसिकल मिलने से संतोष सोनी को अब अपने रोजमर्रा के कार्यों और आवागमन में किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
ट्राइसिकल प्राप्त करने पर संतोष सोनी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन और रेडक्रॉस सोसायटी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान रेडक्रॉस के पदाधिकारी एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।



