देवास

कलेक्टर  ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद ने माताजी टेकरी पर व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया

कलेक्टर  ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद ने माताजी टेकरी पर व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया

बड़ी माता और छोटी माता मंदिर परिसर में  सुगमता से दर्शन  की व्‍यवस्‍था बनाए रखें कलेक्‍टर सिंह
     देवास शारदीय नवरात्र पर्व पर माताजी टेकरी पर श्रद्धालुओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर  ऋतुराज सिंह और पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद ने माताजी टेकरी पर व्‍यवस्‍थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने  कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर निर्देश दिये कि नवरात्रि के दौरान कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग करते रहें। उन्‍होंने कहा कि बड़ी माता और छोटी माता मंदिर परिसर में  सुगमता से दर्शन  की व्‍यवस्‍था बनाए रखें। जिन अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वे सभी अधिकारी/कर्मचारी अनिवार्य रूप से समय से पहले उपस्थित हो जाये। इस दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button