देवास

जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं


जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर निगम देवास द्वारा क्षिप्रा नदी की सफाई की गई
जल गंगा संवर्धन अभियान जन-जन के सहयोग से बन रहा महा जनअभिया
देवास, 08 मई 2025/ “जल है तो कल है, आओ मिलकर कदम बढ़ाएं”। देवास जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नगरीय निकायों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। अभियान के तहत नगरीय निकायों एवं प्रत्येक ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के कार्य कराए जा रहे हैं। जल गंगा संवर्धन अभियान के माध्यम से जल की एक-एक बूंद को सहेजने के लिए 30 जून 2025 तक अभियान जारी रहेगा। अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के निर्माण एवं गहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम देवास द्वारा ग्राम क्षिप्रा में क्षिप्रा नदी के किनारों पर साफ-सफाई तथा गदंगी को बाहर किया गया। नदी की सफाई एवं गहरीकरण से बारिश के दिनों में पानी का संग्रहित होगा तथा वाटर लेवल भी बढ़ेगा, जिससे पेयजल के साथ खेती करने के लिए भी पानी मिल सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button