दिव्यांग एकता कल्याण मंच की जिला देवास में प्रादेशिकबैठक व जियो तो ऐसे जियो पुस्तक का हुआ भव्य विमोचन

दिव्यांग एकता कल्याण मंच की जिला देवास में प्रादेशिक बैठक व जियो तो ऐसे जियो पुस्तक का हुआ भव्य विमोचन
देवास। शिक्षक दिवस के अवसर पर देवास की मंडी धर्मशाला में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमे दिव्यांग जनों के हितार्थ जानकारी व जिला कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया । बैठक में प्रदेशाध्यक्ष आर जी सोनी, प्रदेश सचिव अरविंद बाथव, चन्दा चौहान, समाजसेवी सुरेश सिंह चौहान फौजी, निशा यादव रहे। मंच संचालन जिलाध्यक्ष पंकज सिंह राणा ने किया। जिसमें शिक्षक, साहित्यकार और प्रेरक वक्ता चतर सिंह गेहलोत की नई पुस्तक जियो तो ऐसे जियो का विमोचन किया गया। बैठक में दीपक पोरवाल, सत्यनारायण मौर्य, सुनीता सोलंकी, राकेश सिंह राणावत, शिवा बैरागी, पंकज मालवीय, नव नियुक्ति जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुमावत उपस्थित रहे। पुस्तक जियो तो ऐसे जियो जीवन मूल्यों, सकारात्मक सोच और संघर्षों के बीच मुस्कुराकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। विमोचन समारोह में मौजूद लोगों ने इसे समाज के हर वर्ग के लिए उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक पढ़ने और दूसरों को पढ़ाने का संकल्प लिया।




