अपना श्हरप्रदेश

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: मल्हार स्मृति मंदिर में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, जल संसाधन मंत्री  सिलावट होंगे मुख्य अतिथि

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस: मल्हार स्मृति मंदिर में होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह, जल संसाधन मंत्री  सिलावट होंगे मुख्य अतिथि
सुबह 11 बजे होगा शुभारंभ; सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, मेधावी सम्मान और 3 दिवसीय कृषि-सांस्कृतिक प्रदर्शनी रहेगी मुख्य आकर्षण
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिला स्तरीय मुख्य समारोह मल्हार स्मृति मंदिर में आयोजित किया जाएगा। समारोह में जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे। समारोह का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मल्हार स्मृति मंदिर में मुख्य अतिथि मंत्री  तुलसीराम सिलावट एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ होगा। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान की सुमधुर प्रस्तुति के साथ साथ कलाकारों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के क्रम में मुख्य अतिथि द्वारा जिले के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार राशि एवं प्रमाण पत्र वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में मल्हार स्मृति मंदिर परिसर में 1 से 3 नवंबर तक तीन दिवसीय विशेष प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस प्रदर्शनी में संस्कृति के विभिन्न आयामों के साथ-साथ कृषि एवं उससे जुड़े अनुसंधान विषयों को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें जिले के उत्कृष्ट किसानों को जोड़कर स्थानीय कृषि उत्पादों और नवाचारों का जीवंत प्रदर्शन होगा, जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि, जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button