देवास

ऑपरेशन हवालात”के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



थाना पीपलरवां पुलिस के द्वारा हत्या संबंधी प्रकरण में 01 वर्ष से फरार 2500-2500/- के इनामी आरोपी 01.अविनाश पिता जितेंद्र सिसोदिया उम्र 21 साल 02.बबलू पिता कुमेर सिंह हाडा उम्र 45 साल निवासीगण कंजर डेरा पीपलरवां को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया पेश
                जिला पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्‍बर 2024 से सम्‍पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात” की शुरूआत  की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है। साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्‍वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में थाना पीपलरवां के द्वारा संबंधी प्रकरण में अपराध क्रमांक 221/2024 धारा 307,353,506,34 भादवि के आरोपी 01.अविनाश पिता जितेंद्र सिसोदिया उम्र 21 साल 02.बबलू पिता कुमेर सिंह हाडा उम्र 45 साल निवासीगण कंजर डेरा पीपलरवां जिला देवास लगभग 01 वर्ष से लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे थे । अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सोनकच्छ श्रीमती दीपा माण्डवे के निर्देशन में थाना प्रभारी पीपलरवां श्री विजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्‍यों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्‍यनशील थी ।
             दिनांक 15.05.2025 को पुलिस को पुख्‍ता सूचना मिली फरार इनामी आरोपियों को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्‍काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपी की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्‍त टीम ने सफलता पूर्वक फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्‍यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात के तहत 1 नवम्‍बर 2024 से आज दिनांक तक 402 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 85,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button