देवास

बागली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने जिला अधिकारियों की बैठक ली एवं सभा स्‍थल का निरीक्षण किया

बागली में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रस्तावित दौरे को लेकर कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने जिला अधिकारियों की बैठक ली एवं सभा स्‍थल का निरीक्षण किया

सभी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी के साथ करें
     देवास 10 अक्टूबर 2025/ बागली में 14 अक्‍टूबर 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का दौरा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के बागली में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने कलेक्‍टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला अधिकारियों की बैठक ली एवं बागली में सभा स्‍थल का निरीक्षण किया। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की रूपरेखा, सुरक्षा व्यवस्था, हितलाभ वितरण सहित अन्य संबंधित विषयों पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विस्तृत योजना बनाकर कार्य करने के लिए कहा।
     कलेक्‍टर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री जी के प्रस्‍तावित कार्यक्रम के संबंध में सभी संबंधित अधिकारी आवश्‍यक तैयारियां समय रहते पूर्ण कर लें और सौंपे गये दायित्वों का जिम्मेदारी के साथ निर्वहन कर समय-सीमा में तैयारियां पूर्ण करें। कलेक्‍टर  सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए गए वे मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों में कोई कमी न रखें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत  ज्‍योति शर्मा, अपर कलेक्‍टर  शोभाराम सोलंकी, अपर कलेक्‍टर संजीव जैन, संयुक्‍त कलेक्‍टर  विशाखा देशमुख, एसडीएम देवास  आनंद मालवीय, एसडीएम टोंकखुर्द  संजीव सक्‍सेना, डिप्‍टी कलेक्‍टर  अभिषेक शर्मा, डिप्‍टी कलेक्‍टर ऋतु चौरसिया सहित विभिन्‍न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
     बैठक के पश्‍चात कलेक्‍टर  ऋतुराज सिंह ने बागली में विधायक  मुरली भंवरा एवं पुलिस अधीक्षक  पुनीत गेहलोद के साथ सभा स्‍थल और हैलीपेड के लिए चिंहित जगह का निरीक्षण किया। उन्‍होंने बागली में नव निर्मित सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण भी किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। उन्‍होंने निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम स्‍थल पर आवागम, बैठक की उचित व्‍यवस्‍था, ट्राफिक व्‍यवस्‍था, पेयजल की उचित व्‍यवस्‍था, अस्‍थाई शौचालय, वाहनों की पार्किंग व्‍यवस्‍था, हैलीपेड, सुरक्षा, चिकित्‍सा और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करना होगा। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्‍टर  संजीव जैन, एएसपी जयवीर सिंह भदौरिया, एसडीएम बागली  शिवम यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button