देवास
संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता हेतु स्कॉलर्स एकेडमी के खिलाड़ी शाजापुर रवाना

देवास। स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेतृत्व में दिनांक 30 अगस्त 2025 को शाजापुर में आयोजित होने वाली संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में देवास जिले से चयनित खिलाड़ी भाग लेने हेतु रवाना हुए। प्रतियोगिता में स्कॉलर्स एकेडमी से बालिका वर्ग में भाविका कुमावत, आराध्यता ठाकुर, दीक्षिता ठाकुर, अर्पणा सिंह। बालक वर्ग में अयान पटेल, किफायत पटेल अपनी-अपनी वेट कैटेगरी में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चयनित हुए। खिलाडि़यों को संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए रवाना करते समय विद्यालय परिवार एवं खेल प्रेमियों ने ढेरों शुभकामनाएं दीं। खिलाड़ियों के चयन एवं प्रतियोगिता संबंधी जानकारी कोच विवेक बंजारे ने दी।




