अपना श्हरप्रदेश

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 35 बच्चों का पंजीयन, 5 बच्चों को सर्जरी के लिए इंदौर भेजा, 7 को मिली सर्जरी की डेट

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 35 बच्चों का पंजीयन, 5 बच्चों को सर्जरी के लिए इंदौर भेजा, 7 को मिली सर्जरी की डेट
देवास मंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कटे होंठ, फटे तालू वाले बच्चों के चेहरे, जबड़े एवं सिर से जुड़ी बीमारियों के उपचार एवं फॉलो‑अप के लिए आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 35 बच्चों का पंजीयन किया गया। इनमें से 5 बच्चों को सर्जरी के लिए इंदौर भेजा गया एवं 7 बच्चों को सर्जरी की दिनांक दी गई।
शिविर में जिला टीकाकरण अधिकारी एवं आरबीएसके के नोडल अधिकारी डॉ. सुनील तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों की आवश्यक जांच, उपचार एवं आवश्यकता अनुसार ऑपरेशन की सुविधा निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी किसी भी असामान्य लक्षण को नजरअंदाज न करें और समय पर स्वास्थ्य केन्द्र या जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परामर्श लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button