शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष सोनार आज देवास में भी

शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष सोनार आज देवास में
– युवा शिवसेना प्रदेश स्तरीय बैठक में लेंगे भाग
देवास। शिवसेना प्रदेशाध्यक्ष सोनार आज देवास आएंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजू भाटी ने बताया कि 22 दिसंबर, रविवार को देवास रेलवे स्टेशन रोड स्थित होटल लगन प्लेस पर युवा शिवसेना की प्रदेश स्तरीय बैठक के साथ उज्जैन संभाग स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। जिसमें मुख्य अतिथि युवा शिवसेना प्रदेश अध्यक्ष अनुराग सोनार पधारेगें। उनके साथ प्रदेश महासचिव प्रदेश उपाध्यक्ष व मध्य प्रदेश संभाग अध्यक्ष/जिलाध्यक्ष बैठक में भाग लेंगे। कार्यक्रम 12.10 पर प्रारंभ होगा। शिवसेना जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश शिवसेना वरिष्ठ पदाधिकारी देवास आ रहे है। पहली बार प्रदेश स्तरीय बैठक देवास में आयोजित हो रही है। बैठक पूर्ण रूप से सफल हो इसके लिए पूरी तैयारी की गई है।