32 वर्षों के बाद त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था के चुनाव हुए, रहवासी संघ का अध्यक्ष निर्वाचित

देवास। त्रिलोक नगर गृह निर्माण सहकारी संस्था मर्यादित अध्यक्ष पद के चुनाव सोमवार को संपन्न हुए। 32 वर्षों के बाद पूर्व अध्यक्ष टीपी तिवारी का संस्था से कब्जा हटा अध्यक्ष पद त्रिलोक नगर रहवासी संघ कब्जा काबिज हो गया।
त्रिलोक नगर रहवासी संघ के संयोजक अनिल सिंह ठाकुर ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष मुकेश रावत द्वारा आर्थिक रूप से अनियमित के चलते सहकारिता उपायुक्त परमानंद मोड़रिया द्वारा हटाया गया था। 16 जून, सोमवार को संस्था अध्यक्ष पद का चुनाव शॉपिंग कॉम्प्लेक्स कार्यालय इटावा त्रिलोक नगर में चुनाव अधिकारी आनंद खत्री, त्रिलोक नगर गृह निर्माण संस्था प्रशासक जोवाकिम कुजूर, जगदीश खींची, मयंक रावत द्वारा चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद त्रिलोक नगर रहवासी संघ से नरेंद्र दाडंगे और मुकेश रावत के बीच चुनाव में 11 संचालकों ने मतदान किया। जिसमें 6 मत नरेंद्र को और 5 मत रावत को प्राप्त हुए। 1 वोट से नरेंद्र विजय घोषित किए गए। ठाकुर ने बताया कि विधायक गायत्री राजे पावर के कुशल नेतृत्व में क्षेत्रीय पार्षद राजेंद्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में चुनाव कराए गए। उनकी भूमिका चुनाव प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर संचालक मंडल के सदस्य संतोष जोशी, उत्तम राव चढोकर, गणेश पवार, सुनंदा भोले, उर्मिला व्यास, प्रकाश सालुनके, पीयुष जोशी, सुधीर सालुनके, मौर्या जी आदि ने विधायक श्रीमंत राजे, पार्षद राजेंद्र सिंह ठाकुर, सहकारिता उपायुक्त परमानंद मोड़रिया के सहयोग के प्रति आभार माना।