Uncategorized

शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु देवास पुलिस का फ्लैग मार्च

https://youtu.be/yaFUvIC3Sts?si=w6Zq_1_wl0h16Kht
शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु देवास पुलिस का फ्लैग मार्च
हुडदंगियों पर रहेगी खास नजर, कानून का उल्लंघन करने वालों पर की जावेगी सख्त कार्यवाही ।
पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद निर्देशानुसार आगामी दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सम्पूर्ण देवास जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने एवं असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु देवास पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। उक्त फ्लैग मार्च का उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना जागृत करना तथा आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का भय उत्पन्न करना था। फ्लैग मार्च के दौरान देवास शहर अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक देवास पुनीत गेहलोद, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात)  हरनारायण बाथम, नगर पुलिस अधीक्षक देवास, समस्त थाना प्रभारीगण द्वारा शहर अन्तर्गत एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  सौम्या जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) एवं समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारीगण द्वारा ग्रामीण क्षेत्रान्तर्गत पैदल एवं वाहनों के माध्यम से पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें कानून व्यवस्था के प्रति आश्वस्त किया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, उपद्रव अथवा असामाजिक गतिविधि को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान पुलिस ने मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थलों, संवेदनशील क्षेत्रों तथा प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
देवास पुलिस द्वारा दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन पर्व के संबंध में जारी की गई एडवाइजरी का पालन करें एवं पर्व को शांतिपूर्वक एवं हर्षोल्लास के साथ मनावें।

विसर्जन यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का हुड़दंग, तेज ध्वनि (डीजे), ट्रैफिक अवरोध या सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुँचाएं।
सभी विसर्जन जुलूस निर्धारित समय एवं मार्ग अनुसार ही निकाले जाएं।
रात्रि 10:00 बजे के पश्चात किसी भी प्रकार का सार्वजनिक कार्यक्रम प्रतिबंधित रहेगा।
मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी भी प्रकार का विवाद उत्पन्न न करें, एवं शांति समिति के निर्देशों का पालन करें।
नाबालिग बच्चों को वाहन ना चलाने दें, नाबालिग बच्चों के द्वारा वाहन चलाते पाये जाने पर वाहन स्वामी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
दो पहिया वाहन में दो से अधिक व्यक्ति सवारी न करें एवं यातायात के नियमों का पालन करें।
व्यक्तिगत विवादों को धार्मिक या सामाजिक रूप देने का प्रयास न करें।
सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या विवादित टिप्पणी न करें।
यदि किसी को भी अवैध रूप से मादक या नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना प्राप्त होती है, तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम, संबंधित थाना प्रभारी या वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी प्रेषित करें। इस सूचना में आपका नाम गोपनीय रखा जायेगा।
नशे की हालत में वाहन चलाने पर अथवा यातायात के नियमों का पालन न करने पर वाहन जप्त कर अग्रिम कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन न्यायालय पेश किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक देवास  पुनीत गेहलोद ने आमजन से अपील की है कि दशहरा एवं मूर्ति विसर्जन का पर्व आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। इसे शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया जावे एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए देवास पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7049125083, आकस्मिक पुलिस सेवा Dial 100 या संबंधित थाने में सूचना दे सकते हैं, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button