देवास

जिला चिकित्सालय  में विश्व तम्बाकू निषेध दिवस  पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ आयोजित


      देवास, 31 मई 2025/ राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंर्तगत प्रतिवर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूर्व वर्ष के समान इस वर्ष भी दिनांक 31 मई 2025 को ” विश्व तम्बाकू निषेध दिवस ” का आयोजन जिला चिकित्सालय देवास में किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उददेश्य समाज, युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू से बने उत्पादों के बारे में जनजागृति लाना है।
          कार्यक्रम में तंबाकू उत्पादों के सेवन से स्वास्थ्य को होने वाले हानिकारक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। स्वस्थ जीवन के लिए तंबाकू, गुटका, बीड़ी और सिगरेट का इस्तेमाल ना करने और लोगों को तंबाकू के दुष्परिणाम के बारे में जागरूक करने के और तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने की अपील भी की गई।
     कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ सनी चोरसे ने तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम 2003 की धाराओ को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि  धारा-4 के अंर्तगत सभी सार्वजनिक स्थलों को धुम्रपान मुक्त किया गया है, धारा-5 किसी भी प्रकार के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष विज्ञापन निषेध किये गये है एवं धारा-6 अ 18 वर्ष से कम उम्र (अव्यस्कों) द्वारा किसी भी प्रकार के तम्बाकू उत्पाद का खरीदना एवं बैचना निषेध है, धारा-6 ब इसके अंतर्गत सभी शिक्षण संस्थानाओं के 100 गज (300 फिट)के दायरे में यदि कोई तम्बाकू उत्पाद कि बिक्री करता है वह भी निषेध है। इन धाराओ का उल्लंघन करने पर 200 रूपये तक का जुर्माना किया जा सकता है।
      कार्यक्रम में सभी को संकल्प दिलाया की “हम यह शपथ लेते है कि हम तम्बाकू या तम्बाकू से बने उत्पादों का सेवन नही करेंगे साथ ही अपने रिस्तेदारो परिचितों एवं पडोसियो को इसका सेवन नही करने हेतु जागरूक करेंगे’’। इसके अलावा हमे अपने पर्यावरण को भी तम्बाकू उत्पादों के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव से बचाने में योगदान देने का संकल्प लिया, और सभी ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।
     कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक विशेषज्ञ ,नर्सिंग स्टाफ ,पैरामेडिकल स्टाफ हित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button