देवास
रेत का अवैध रूप से उत्खनन करने पर दो एफआईआर दर्ज

देवास फतेहगढ़ घाट पर रेत का अवैध रूप से उत्खनन करने पर सतवास थाने में आरोपी संजय पिता कनीराम नायक निवासी ग्राम बोरकुंडिया तथा निसार शेख निवासी ग्राम अतवास के विरूध्द एफआईआर दर्ज की गई है।
तहसीलदार सतवास ने बताया कि उनके द्वारा औचक निरीक्षण के दौरान फतेहगढ़ घाट से बालू रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रेक्टर आयशर जिसका मालिक संजय नायक निवासी बोरकुंडिया व पवर ट्रेक ट्रेक्टर जिसका मालिक निसार शेख ग्राम अतवास को जप्त किया गया। जप्त कर ड्रायवर से रयल्टी की मांग की गयी जो कि ड्रायवरों के द्वारा रयल्टी होना नही बताया है तथा ट्रेक्टर के रजिस्ट्रेशन नंबर नही पाये गये । जिसका मौका पंचनामा तैयार किया जाकर प्रकरण तहसील लाया में दर्ज कराया गया।




