देवास
कलेक्टर गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज फहराया

कलेक्टर गुप्ता ने कलेक्टर कार्यालय पर राष्ट्र ध्वज फहराया
देवास कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने झण्डा वंदन कर सलामी ली। राष्ट्र ध्वज फहराने के उपरांत राष्ट्रगान के साथ मध्य प्रदेश गान का गायन भी हुआ। इस अवसर पर अपर कलेक्टर प्रवीण फुलपगारे, एसडीएम बिहारी सिंह, जिला अधिकारीगण सहित जिले के अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।




