देवास

कलेक्टर ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित



बैठकों में दिये जा रहे निर्देशों को हल्के में लेने पर सख्त कार्यवाही की जाएगी – कलेक्टर  ऋतुराज सिंह
विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत रूप से मॉनिटरिंग करें
      देवास, कलेक्टर  ऋतुराज सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में कलेक्टर  ऋतुराज सिंह ने निर्माण कार्यों के संबंधित विभागों के अधिकारियों से जिले में प्रगतिरत निर्माण कार्यों की विभागवार जानकारी लेकर निर्देश दिये कि अधिकारी अपने-अपने विभाग अंतर्गत प्रगतिरत् कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए शीघ्रता से कार्य पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। अधिकारी समय-समय पर निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी करें। विभागीय अधिकारी निर्माण कार्यों की सतत रूप से मॉनिटरिंग करें। काम नहीं करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट करने की कार्यवाही भी करें।
   कलेक्टर  सिंह ने कहा कि जो काम पूर्ण हो गए है उनका लोकार्पण जनप्रतिनिधियों के माध्यम से करवाये। पीओ डूडा ने अमृत 2.0 अंतर्गत नगर परिषदों में किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी। कलेक्टर  सिंह ने कहा कि नगर परिषदों में ज्यादा से ज्यादा मकानों में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाए। भवन अनुमति में रैन वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम अनिवार्य करें।


   कलेक्टर सिंह ने पीओ डूडा को निर्देश दिए कि नगर परिषदों में प्लास्टिक वेस्ट प्रबंधन के लिए पूर्व में भी निर्देश दिए गए थे, परन्तु कोई कार्य नहीं हो रहा है। कलेक्टर  सिंह ने कहा कि बैठकों  में दिये जा रहे निर्देशो को हल्के में नहीं ले, अन्यथा सख्त कार्यवाही की जाएगी।  कलेक्टर  सिंह ने निर्देश दिए पीएस और कमिश्नर को लेटर लिखे की पीओ डूडा द्वारा विभागीय कार्यो रुचि नही ली जा रही है, बैठक में दिए जा रहे निर्देशो का पालन नहीं किया जा रहा है और न विभागीय कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही हैं।
   कलेक्टर सिंह ने कहा कि पीएमजीएसवाय अंतर्गत पुलों का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि अभी भी समय है जहां-जहां पर सड़कों पर गड्ढे है उन्हें शीघ्र ठीक कर लें। सांसद निधि, विधायक निधि एवं जनभागीदारी से किये जा रहे कार्यो की समीक्षा कर कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
     बैठक में नगर निगम देवास द्वारा अमृत 2.0 अंतर्गत शहर में किये जा रहे कार्यो, वॉटर सप्लाई प्रोजेक्ट, सीवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट, भगवती सराय, झोनल ऑफिस एवं आईएसबीटी के संबंध में जानकारी दी। बैठक में बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  ज्योति शर्मा, पीडब्यूं   डी, पीआईयू, हाउसिंग बोर्ड, नगर निगम, पीओडूडा, डब्यू.0  आरडी, आरआरडीए, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, एमपीआरडीसी विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button