देवास

माँ शिव शक्ति सेवा मंडल ने संभाला वाटर वर्क्स गार्डन का जिम्मा



  गार्डन का नामकरण हुआ “शिव शक्ति उद्यान पौधारोपण कर किया सौंदर्यीकरण का शुभारंभ

देवास। शहर के विकास में जब सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाएं आगे आती हैं, तो नगर का सौंदर्य और गति दोनों बढ़ जाते हैं। इसी कड़ी में माँ शिव शक्ति सेवा मंडल (रजि.) देवास ने एक सराहनीय पहल करते हुए नगर पालिका निगम देवास को मेंढकी स्थित वाटर वर्क्स गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था।
        नगर पालिका निगम ने मंडल की इस पहल को सराहते हुए गार्डन के सौंदर्यीकरण एवं रख-रखाव की आधिकारिक अनुमति मंडल को प्रदान की है। सौंदर्यीकरण कार्य की शुरुआत मंडल द्वारा पौधारोपण कर की गई, जिसमें सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया। इसके साथ ही मंडल ने गार्डन का नाम “शिव शक्ति उद्यान” रखा गया। कार्यक्रम के उपरांत स्नेहभोज का आयोजन किया गया। मंडल की यह पहल निश्चित रूप से नगरवासियों के लिए प्रेरणादायी है और सामाजिक भागीदारी के माध्यम से शहर के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। कार्यक्रम में महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल, पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेश यादव, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश चौहान, प्रेस क्लब अध्यक्ष ललित शर्मा, पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल सिकरवार, विधायक प्रतिनिधि भारत चौधरी, तरुण मेहता, प्रशांत विजयवर्गीय, अजय अग्रवाल, मनीष जैन के साथ पत्रकार साथीगण एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य के साथ क्षेत्र के गणमान्य रहवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button