देवास

जनसुनवाई में कलेक्टर  ऋतुराज सिंह ने नागरिकों की समस्‍याएं सुन अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश


देवास,  जिला मुख्यालय पर मंगलवार को कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जनसुनवाई में आये आवेदकों की समस्याएं सुनी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सीईओ जिला पंचायत सुश्री ज्योति शर्मा, अपर कलेक्‍टर संजीव कुमार जैन, एसडीएम देवास आनंद मालवीय सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ दिलवाया जाएजनसुनवाई में आवेदक आत्माराम पारगिया निवासी देवास ने प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 का लाभ दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

फसल बीमा की राशि दिलवाई जाए जनसुनवाई में आवेदक दिलीप राठौर ने फसल बीमा अंतर्गत राशि दिलाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।

आर्थिक सहायता दिलवाई जाएजनसुनवाई में आवेदक राजेश पिता कन्हैयालाल निवासी लसुड़िया कुलमी तहसील टोंकखुर्द ने आर्थिक सहायता के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने संबंधित अधिकारी को जांच कर नियमानुसार कार्यवाही के निर्देश दिये।होम लोन की किश्त जमा करने के लिए मोहलत दिलवाई जाए जनसुनवाई में आवेदिका जरीना शेख निवासी शंकरगढ़ देवास ने होम लोन की किश्त जमा करने के लिए मोहलत दिलवाए जाने के संबंध में आवेदन दिया। आवेदन पर सुनवाई करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने निराकरण के निर्देश दिये।ये आवेदन भी हुए प्राप्त जनसुनवाई में प्रधानमंत्री आवास योजना, जमीन के सीमाकंन, बिजली बिल कम कराने, बीपीएल सूची में नाम जुड़वाने, नामाकंन, बंटवारा, रास्ते पर से अतिक्रमण हटवाने, नालियों की साफ-सफाई करने सहित अन्य आवेदन पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को जांच कर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button