ऑपरेशन हवालात के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

ऑपरेशन हवालात के तहत देवास पुलिस की प्रभावी कार्यवाही
थाना उदयनगर पुलिस के द्वारा मारपीट संबंधी प्रकरणों में से फरार 05 स्थाई वारंटी आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जिला पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद के द्वारा 01 नवम्बर 2024 से सम्पूर्ण जिलें मे “ऑपरेशन हवालात की शुरूआत की गई है । जिसके अंतर्गत लंबे समय से फरार इनामी बदमाशों की की गिरफ्तारी पर जोर दिया जा रहा है । साथ ही गंभीर अपराधों मे फरार आरोपियों की त्वरित गिरफ्तारी को भी सुनिश्चित किया जा रहा है।
इसी अनुक्रम में थाना उदयनगर के द्वारा संबंधी प्रकरण में प्रकरण क्रमांक 353/2016 धारा 294,323,451,506,34 भादवि का आरोपी पिंकेश पिता शिवा उम्र 27 साल निवासी सबलगढ़ का लगभग 09 वर्षों से,प्रकरण क्रमांक 825/2005 धारा 451,323,506,34 भादवि का आरोपी गोपीचंद पिता नरसिंह विगत 20 वर्षों से, प्रकरण क्रमांक 444/2016 धारा 294,323,506,34 भादवि का आरोपी पिन्टु उर्फ पवन पिता भगत सिंह उम्र 30 साल निवासी धाराजी का लगभग 10 वर्षों,प्रकरण क्रमांक 595/2017 धारा 279,130/196,130/177 MV Act का आरोपी सुनील पिता माधोसिंह उम्र 20 साल निवासी पटाडी विगत 09 वर्षों से एवं प्रकरण क्रमांक 825/2005 धारा 323,341,294,506,34 भादवि का आरोपी गोपीचंद पिता नरसिंह निवासी तिपडिया लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे थे । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) हरनारायण बाथम के मार्गदर्शन में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बागली संजय सिंह बैस के निर्देशन में थाना प्रभारी उदयनगर विजेन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में “ऑपरेशन हवालात” के तहत विशेष टीम गठित की गई थी । जो कि मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रत्यनशील थी ।
दिनांक 20.05.2026 को पुलिस को पुख्ता सूचना मिली फरार स्थाई वारंटी आरोपियों को जिला देवास में देखा गया है । जिस पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम को रवाना किया । उक्त टीम ने सफलता पूर्वक फरार स्थाई वारंटी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया ।
उल्लेखनीय है कि देवास पुलिस द्वारा ऑपरेशन हवालात” के तहत 1 नवम्बर 2024 से आज दिनांक तक 1145 फरार/स्थाई/गिरफ्तारी वारंटी को गिरफ्तार किया जा चुका है जिन पर कुल 1,86,500/-रुपए का ईनाम उद्घोषित था ।




