देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर पुरस्कार ,एसपी देवास पुनीत गेहलोद एवं विशेषज्ञ अधिकारी सुश्री बिना दुबे हुवे पुरस्कृत

दंड से न्याय की ओर प्रस्थान एवं समयबद्ध न्याय संबंधी नवीन कानूनों की संकल्पना को साकार करने हेतु मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार दूसरे वर्ष आयोजित की गई राज्य स्तरीय वर्कशॉप आईसीजेएस इम्प्लीमेंटेशन एंड डिजिटल इंटीग्रेशन : वन नेशन वन डेटा, वन एंट्रीआपराधिक न्याय व्यवस्था के सभी स्तंभों के मध्य जानकारी का आदान-प्रदान डिजिटली कर समय पर पीड़ितों को न्याय दिलाने हेतु लगातार आगे बढ़ रही प्रदेश पुलिस ।अपराधों के निराकरण में डिजिटल तकनीक का उत्कृष्ट प्रयोग करने पर देवास पुलिस को मिला प्रदेश स्तर पर पुरस्कार ,एसपी देवास पुनीत गेहलोद एवं विशेषज्ञ अधिकारी सुश्री बिना दुबे हुवे पुरस्कृत माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर के न्यायमूर्ति संजीव कलगांवकर डीजीपी महोदय कैलाश मकवाना गृह सचिव महोदय संजय शुक्ला स्पेशल डीजी सीआईडी पंकज श्रीवास्तव ,एडीजी एससीआरबी जयदीप प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति में राजधानी भोपाल स्थित मिंटो हॉल में संपन्न हुआ कार्यक्रम इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक देवास द्वारा विगत एक वर्ष से पुलिसिंग में डिजिटलाइजेशन हेतु देवास पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों एवं उनके सकारात्मक परिणामों पर दिया प्रेजेंटेशन ।संपूर्ण प्रदेश के पुलिस , न्यायपालिका , हेल्थ अभियोजन एवं एफएसएल के अधिकारीगण रहे वर्कशॉप में उपस्थित ।




