शहर में दिन के समय संचालित हो रही स्लीपर बसों की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई मांग

शहर में दिन के समय संचालित हो रही स्लीपर बसों की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की कार्रवाई मांग इंदौर व देवास कोतवाली थाने पर माँ शारदा बस राहुल सोनकर बस मालिक के खिलाफ दर्ज कि गई दो एफआईआरदेवास। चौहान ट्रेवल्स के धर्मेन्द्रसिंह चौहान ने शहर के भीतर निर्धारित नियमों और प्रशासनिक निर्णयों के विपरीत संचालित हो रही स्लीपर बसों को लेकर पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायत में बताया गया है कि बस क्रमांक एमपी 09 एफए 5985 एवं एमपी 41पी 1137 दिन के समय देवास शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संचालित होकर यात्रियों को बैठाने एवं उतारने का कार्य कर रही हैं। जबकि पूर्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित बैठक में यह निर्णय लिया गया था कि स्लीपर बसों का संचालन शहर सीमा के बाहर निर्धारित स्थानों से तथा रात्रिकालीन समय में ही किया जाएगा। श्री चौहान का कहना है कि उक्त निर्णय के बावजूद संबंधित बसों द्वारा शहर के भीतर संचालन जारी रखा गया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा प्रशासनिक निर्देशों की अवहेलना हो रही है।इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से मांग की गई है कि संबंधित बसों के परमिट, समय-सारणी एवं संचालन व्यवस्था की जांच कराई जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर बस संचालकों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाए। साथ ही पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लिए गए निर्णय का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराया जाए, जिससे शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।




